Nainital trip plan: नैनीताल को झीलों का शहर भी कहा जाता है। उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ी वादियों में बसा एक मशहूर पर्यटक स्थल है। यहाँ की ऊंची पहाड़ियां, लुभावनी झीलें, पुराने मंदिर और हरियाली लोगों को हैरान कर देती है। ये जगह उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया जगह है जो शांति और प्राकृतिक सौंदर्य की तलाश में हैं।
नैनीताल जाने का सही वक्त
यदि आप नैनीताल की यात्रा की सोच रहे हैं। तो सबसे अच्छा वक्त मार्च से जून का है। इस वक्त मौसम खुशगवार होता है। वहीं, बर्फ प्रेमियों के लिए नवंबर से फरवरी का समय बढ़िया होता है। यहां जब बर्फबारी होती है और पहाड़ों का नजारा अद्भुत हो जाता है।
ऐसे पहुंचे नैनीताल
नैनीताल पहुँचना आसान है। यहाँ हवाई, सड़क और रेलवे मार्ग से यात्रा की जा सकती है। निकटतम हवाई अड्डा पंत नगर है और निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। ये दोनों जगह नैनीताल से कुछ ही दूरी पर मौजूद हैं। साथ ही यात्रियों को यहाँ पहुँचने में कोई कठिनाई नहीं होती।
घूमने फिरने वाली जगह
नैनी झील: यहाँ नौका विहार का आनंद लें और झील के किनारे की खूबसूरती का अनुभव करें।
इको गुफा गार्डन: रोमांचक गुफाओं का समूह जो बच्चों और परिवारों के लिए एक मजेदार अनुभव है।
मॉल रोड: शाम के समय यहाँ पैदल घूमना एक सुखद अनुभव है, जहाँ आप स्थानीय दुकानों से खरीदारी भी कर सकते हैं।
नैना देवी मंदिर: यह प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थल श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है।
स्नो व्यू प्वाइंट: यहाँ से हिमालय का मनमोहक दृश्य देखने का अवसर मिलता है।
नैनीताल रोपवे: यह हवाई रोपवे आपको अद्भुत दृश्यों का आनंद लेने का मौका देता है।
हिमालयन व्यू प्वाइंट: यहाँ से आपको पहाड़ों के अद्भुत दृश्य देखने को मिलेंगे।
टिफन टॉप: ये पिकनिक स्पॉट और फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन स्थान है, जहाँ आप परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं।