
Nepal floods: नेपाल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण पिछले 36 घंटों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई तथा प्रमुख राजमार्ग और सड़कें अवरुद्ध हो गईं। अफसरों ने रविवार को ये खबर दी।
पुलिस प्रवक्ता दान बहादुर कार्की ने बताया कि आठ लोग लापता हैं, जो या तो बाढ़ में बह गए हैं या भूस्खलन में दब गए हैं, जबकि 12 अन्य घायल हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
दान बहादुर ने बताया, "बचाव कर्मी भूस्खलन को साफ करने और सड़कें खोलने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि मलबा हटाने के लिए भारी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अफसर ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी नेपाल में कोशी नदी, जो लगभग हर वर्ष पूर्वी भारतीय राज्य बिहार में घातक बाढ़ का कारण बनती है, खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
वरिष्ठ अधिकारी बेद राज फुयाल ने मीडिया को बताया, "कोशी का प्रवाह बढ़ रहा है और हमने निवासियों से संभावित बाढ़ के प्रति सतर्क रहने को कहा है।"