
shahrukh khan: सन् 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' ने ऋतिक रोशन को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। ऋतिक की कई फिल्मों ने उन्हें खूब मशहूर किया, वहीं फिल्म 'जोधा अकबर' ने उनके अभिनय को नया मोड़ दिया। 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'जोधा अकबर' ने इस साल 17 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म ने ऋतिक रोशन के करियर को चार चांद लगा दिए।
निर्माताओं ने पहले इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए शाहरुख खान को लेने की योजना बनाई थी, लेकिन शाहरुख ने इसे ठुकरा दिया। शाहरुख खान को अपने परिवार को अधिक समय देने के लिए फिल्म छोड़नी पड़ी। इसके बाद इस फिल्म में ऋतिक रोशन को मुख्य भूमिका में लिया गया, जिसमें उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया। फिल्म 'जोधा अकबर' इस साल 17 साल की हो जाएगी और मार्च में ऑस्कर में प्रदर्शित की जाएगी।
तो वहीं आपको बता दें कि शाहरुख खान ने मूवी 'रंग दे बसंती' में अजय राठौर का रोल करने से मना कर दिया था। फिर बाद में आर. माधवन ने ये रोल किया। इस मूवी में आमिर खान ने मुख्य भूमिका अदा की और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। साथ ही इसे चार नेशनल अवॉर्ड्स भी मिले।