_137139747.jpg)
Up Kiran, Digital Desk: बॉलीवुड के जाने-माने कपूर खानदान के लिए यह दुख की घड़ी है। अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां श्रीमती निर्मल कपूर का शनिवार, 3 मई को अंतिम संस्कार किया गया। विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
बता दें कि निर्मल कपूर ने शुक्रवार, 2 मई को 90 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। वह पिछले काफी समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।
अपनी प्यारी मां और दादी को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा कपूर परिवार एकजुट नजर आया। अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर और जहान कपूर समेत परिवार के सभी सदस्य इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे का सहारा बने दिखे। इनके अलावा, सिनेमा जगत की भी कई जानी-मानी हस्तियां निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने और परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं।
सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार के दौरान की कई भावुक तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें परिवार का दुख साफ झलक रहा है। उनके पार्थिव शरीर को फूलों और मालाओं से सजी एक एम्बुलेंस में श्मशान घाट तक लाया गया, जहां विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
--Advertisement--