img

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में समिट का आज यानी रविवार को दूसरा दिन है। पहले दिन समिट की सबसे खास बात ये रही कि जी ट्वेंटी का कुनबा बढ़ गया। अफ्रीकन यूनियन को 20 देशों वाले समूह में शामिल कर लिया गया है। समिट के पहले दिन का समापन डिनर डिप्लोमेसी से हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से केंद्रीय मंत्रियों सहित सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को डिनर का न्यौता भेजा गया था। डिनर का आयोजन खासतौर पर विदेशी मेहमानों के लिए ही किया गया था।

खास बात ये कि डिनर पर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तो आए ही साथ ही INDIA गठबंधन में शामिल विपक्षी मुख्यमंत्रियों की भी डिनर वाली तस्वीरें सामने आई। दरअसल इस डिनर कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण नहीं मिला था, जिसकी वजह से कांग्रेस की ओर से इसकी निंदा की गई थी।

इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस डिनर में शामिल नहीं हुए थे। इन दोनों नेताओं की ओर से कहा गया था कि दिल्ली में नो फ्लाइंग जोन है, इसलिए वहां जाना संभव नहीं है। हालांकि इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जवाब भी आया था।

एमएचए की ओर से कहा गया था कि मुख्यमंत्रियों और राज्यपाल के लिए दिल्ली नो फ्लाइंग जोन नहीं है। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बंगाल की सीएम बनर्जी और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू डिनर में शामिल हुए। इस दौरान एक तस्वीर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी भी नजर आए। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तेलंगाना के सीएम केसीआर, आन्ध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, केरल के सीएम पी विजयन डिनर कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए।

 

 

--Advertisement--