china biggest corruption case: शी जिनपिंग सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाए हुए है और इसी के तहत एक और टॉप अफसर को मौत की सजा दी गई है। मंगलवार को उत्तरी इनर मंगोलिया के पूर्व अधिकारी ली जियानपिंग को फांसी दी गई। उन्हें देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया गया, जिसमें 42 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि शामिल है।
ली जियानपिंग चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की कार्यसमिति के मेंमबर थे। उन्हें पहले सितंबर 2022 में मौत की सजा दी जानी थी, मगर उन्होंने इसके विरुद्ध अपील की थी। अपील के बाद भी चीन के सुप्रीम कोर्ट ने सजा को बरकरार रखा, जिसके बाद अब उन्हें फांसी दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ली जियानपिंग को अदालत ने 42 करोड़ डॉलर की अवैध कमाई का दोषी पाया, जो चीन के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है।
आपको बता दें कि 2012 में सत्ता में आने के बाद से राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भ्रष्टाचार के विरुद्ध रुख काफी सख्त रहा है। उनके कार्यकाल के दौरान दो पूर्व रक्षा मंत्रियों और कई सैन्य अधिकारियों सहित एक लाख से अधिक पार्टी अधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामलों में कठोर कार्रवाई की गई है।
--Advertisement--