img

maximum sixes: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में संपन्न भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में एक नया रिकॉर्ड बनाया। रोहित ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटरों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

रोहित ने सीरीज के दूसरे मैच में सात छक्के लगाए। रोहित के नाम अब एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में कुल 338 छक्के हो गए हैं। रोहित ने दूसरे मैच में सात छक्के लगाकर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।

गेल ने अपने वनडे करियर में 331 छक्के लगाए हैं। हैरानी की बात यह है कि इस सूची में रोहित से आगे एक पाकिस्तानी खिलाड़ी शीर्ष पर है। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं! शाहिद अफरीदी के नाम वनडे क्रिकेट में कुल 351 छक्के हैं। रोहित अब उनसे सिर्फ 13 छक्के दूर हैं।

आपको बता दें शाहिद ने अपने करियर में कई यादगार प्रदर्शन किए हैं और उनके खेल के दिनों में उन्होंने अपने तूफानी बैटिंग और प्रभावशाली गेंदबाजी से नाम कमाया। उन्होंने 1996 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा और अपने करियर के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए। अफरीदी ने संन्यास के बाद भी क्रिकेट से जुड़े रहने के लिए कई अलग अलग कार्यों में हिस्सा लिया।