![img](https://upkiran.org/wp-content/uploads/2025/02/immigration in UK_1356665470.jpg)
Immigration in UK: डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद अवैध अप्रवासियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले 104 भारतीयों को निर्वासित किया गया था। अब दूसरी ओर ऐसा लग रहा है कि ब्रिटेन भी अमेरिका की तरह ही कार्रवाई कर रहा है। इसकी शुरुआत ब्रिटेन में अवैध अप्रवासियों और अपराधियों के विरुद्ध हो चुकी है।
ब्रिटेन में लेबर पार्टी के सत्ता में आने के बाद से लगभग 19,000 अवैध आप्रवासियों और अपराधियों को देश से बाहर निकाला गया है। ब्रिटिश सरकार ने इन लोगों के निर्वासन का एक वीडियो भी जारी किया है। ये अभियान पूरे देश में अवैध अप्रवासियों के विरुद्ध चलाया गया है। इसके लिए छापेमारी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अवैध अप्रवासी पाए गए। इन लोगों को निर्वासित कर दिया गया है।
इस अभियान के तहत भारतीय रेस्तरां, नेल बार, स्टोर और कार वॉश पर छापे मारे गए। बड़ी संख्या में अवैध आप्रवासियों को नौकरी पर रखे जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ब्रिटिश गृह सचिव वाइथ कूपर ने कहा कि विभाग ने जनवरी में बड़े पैमाने पर छापे मारे थे। हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद से कुल 19,000 लोगों को निर्वासित किया गया है। अकेले जनवरी माह में 828 स्थानों पर छापे मारे गए और 609 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह संख्या पिछले वर्ष जनवरी की तुलना में 73 प्रतिशत अधिक थी। अकेले हम्बरसाइड में एक भारतीय रेस्तरां पर छापेमारी के बाद सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।