नया मोबाइल खरीदना हो तो आपके पास कितना रुपया होना चाहिए? आपको लगेगा कम से कम सात हजार रुपये तो होने ही चाहिए। कैसा हो यदि हम आपसे बताएं कि सिर्फ 349 रुपए में 8,999 रुपये प्राइस वाला शानदार शाओमी फोन खरीदने का मौका मिल रहा है। जी हां, यह बात बिल्कुल सच है और अमेजन 'लिमिटेड टाइम डील' में Redmi A1 को सबसे कम प्राइस पर खरीदा जा सकता है।
ई कामर्स कंपनी Amazon पर शानदार ऑफर Redmi A1 मोबाइल पर मिल रहा है। इस फोन को कंपनी ने बजट सेगमेंट का हिस्सा बनाया है और इसपर 'लिमिटेड टाइम डील' मिल रही है। स्टैंडर्ड डिस्काउंट के साथ साथ इस फोन पर बड़ा एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। यानी कि नए मोबाइल के बदले पुराना फोन देने पर सबसे कम प्राइस में नया मोबाइल खरीदा जा सकेगा और भारी छूट मिलेगी।
एमआई ए वन की प्राइस इंडियन मार्केट में 8,999 रुपये रखी गई है। 28 फीसदी डिस्काउंट के बाद इसे 6,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने की स्थिति में 250 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है और अमेजन पे लेटर के साथ कैशबैक ऑफर भी दिया गया है।
चौंकाने वाली बात ये है कि इस मोबाइल पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है और पुराना मोबाइल एक्सचेंज करने के बदले 6,150 रुपए तक की छूट मिल रही है। इस ऑफर का पूरा लाभ मिले तो नया मोबाइल सिर्फ 349 रुपये में खरीदा जा सकता है।




