img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के दो दिनों के दौरे पर हैं। जहां पर पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी के बीच काहिरा में अहम समझौते पर दस्तखत हुए। आपसी संबंधों को मजबूत करने पर भी इस दौरान खास तौर पर जोर दिया गया। मिस्र में प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ नाइट्स से नवाजा गया।

पीएम ने इससे पहले पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति में द्विपक्षीय बातचीत हुई जिसके बाद दोनों देशों के बीच एक अहम स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पर समझौता हुआ। पीएम मोदी और राष्ट्रपति अल सीसी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए और एक दूसरे को दस्तावेज सौंपे। इस समझौते से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी नए मुकाम पर पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है क्योंकि मिस्र भारत से तेजस लड़ाकू विमान खरीदना चाहता है। तेजस विमान को लेकर ही पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे पर बड़ी डील हुई है।

अब भारत में ही तेजस को नए इंजन से लैस किया जाएगा। जिससे माना जा रहा है कि नया तेजस विमान एक्सपोर्ट के लिए बन सकता है। मिस्र को नए इंजन के साथ इसे दिया जा सकता है। तेजस फाइटर जेट के अलावा भी मिस्र प्रलय मिसाइल, आकाश मिसाइल, सैन्य हेलीकॉप्टर और दूसरे सैन्य उपकरण खरीदना चाहता है, जिसमें मिस्र के साथ रणनीतिक साझेदारी का यह समझौता एक अहम भूमिका निभा सकता है। लेकिन प्राइम मिनिस्टर के इजिप्ट के दौरे में एक टॉपिक जो है, जो अवश्य आएगा वह है तेजस। एयरक्राफ्ट को लेकर इजिप्ट करीब 70 तेजस के तरीके के एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए। दुनिया के मार्केट में हम भी कॉम्पिटीशन में है।

मिस्र में पीएम मोदी के रणनीतिक दस्तावेज पर साइन करने के कई और मायने भी हैं। सबसे खास कि मिस्र स्वेज नहर इकोनॉमिक जोन बना रहा है, जिसमें चीन ने निवेश किया है और चीन को काउंटर करने के लिए भारत ने इस इकॉनमिक जोन में निवेश कर सकता है। मिस्र को ज्यादा मदद देगा। रणनीतिक साझेदारी के साथ साथ दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर भी बात हुई, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार नई ऊंचाई पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। 

--Advertisement--