img

Up kiran,Digital Desk : अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पिछले 18 वर्षों में उन्होंने सदन को इस तरह से चलते हुए नहीं देखा। उन्होंने सरकार और स्पीकर से अपील की कि सांसदों को बोलने दिया जाए और विपक्ष को चुप कराने की कोशिश नहीं की जाए। साथ ही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और किसानों की बदहाली पर भी उन्होंने चिंता जताई।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रुख
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड फ्रेमवर्क और रूस से तेल न खरीदने जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करना आवश्यक था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विपक्ष को बोलने की अनुमति नहीं दी और संसद की कार्यप्रणाली को प्रभावित किया।

अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा की प्रतिक्रिया
कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि विपक्ष की पूरी तरह निराशा के बाद ही स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है। उन्होंने जोर दिया कि संसद देश की सबसे बड़ी पंचायत है और स्पीकर का पद निष्पक्ष होना चाहिए।