यात्रियों की टेंशन बढ़ी, छत्तीसगढ़ की ये 22 रेलगाड़ियां कैंसिल

img

रेल महकमे ने छत्तीसगढ़ से होकर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जाने वाली 22 रेलगाड़ियों को रद्द करने की घोषणा की है। इस फैसले ने गर्मी के सीजन के दौरान रेल यात्रा की योजना बना रहे छुट्टियों पर जाने वालों के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने रद्दीकरण का कारण नागपुर रेलवे डिवीजन के भीतर चल रहे कार्य को बताया है।

प्रशासन ने सूचना देते हुए बताया है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) रेलवे स्टेशन एलएचएस पुशिंग का काम होना। ये काम तारीख आठ से दस मई, 2024 तक और 19 से 30 मई, 2024 तक किया जा रहा है। काम के दौरान कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

इन रेलगाड़ियों को किया गया कैंसिल

  • तारीख 08 से 10 मई, 2024 तक डोंगरगढ़ से चलने वाली 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • तारीख 09 से 11 मई, 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • तारीख 08 से 10 मई, 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08713 गोंदिया-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल नहीं चलेगी।
  • तारीख 09 से 11 मई, 2024 तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 08716 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) -गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • तारीख 09 से 11 मई, 2024 तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 08756 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • तारीख 09 से 11 मई, 2024 तक रामटेक से चलने वाली 08751 रामटेक-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • तारीख 08 से 10 मई, 2024 तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 08754 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) –रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • तारीख 08 से 10 मई, 2024 तक रामटेक से चलने वाली 08755 रामटेक-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • तारीख 08 से 10 मई, 2024 तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 08714 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • तारीख 08 से 10 मई, 2024 तक बालाघाट से चलने वाली 08715 बालाघाट-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • तारीख 08 से 10 मई, 2024 तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 08281 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- तिरोडी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • तारीख 08 से 10 मई, 2024 तक तिरोडी से चलने वाली 08284 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • तारीख 08 से 10 मई, 2024 तक तुमसर रोड से चलने वाली 08283 तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • तारीख 08 से 10 मई, 2024 तक तिरोडी से चलने वाली 08282 तिरोडी- सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • तारीख 06 से 08 मई, 2024 तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • तारीख 08 से 10 मई, 2024 तक सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18110 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- टाटानगर एक्सप्रेस नहीं चलेगी।
  • तारीख 08 से 10 मई, 2024 तक नागपुर से चलने वाली 11201नागपुर- शहडोल एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • तारीख 09 से 11 मई, 2024 तक शहडोल से चलने वाली 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

अल्पकालिक रूप से कैंसिल होने वाली ट्रेनें

  • तारीख 08, 10, 11, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29 एवं 31 मई, 2024 को सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 11755 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस नही चलेगी।
  • तारीख 07, 09, 10, 12, 14, 16, 17, 19, 21, 23, 24, 26 28 एवं 30 मई, 2024 को रीवा से चलने वाली 11756 रीवा- सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • तारीख 19 से 30 मई, 2024 तक नागपुर से चलने वाली 11201नागपुर- शहडोल एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • तारीख 20 से 31 मई, 2024 तक शहडोल से चलने वाली 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
Related News