img

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की 'पठान' की खूब सुर्खियां बटोर रही है। मूवी कई वजहों से विवादों में फंसी है, मगर हर जगह इसकी एडवांस बुकिंग चल रही है, किंग खान के फैन्स उनकी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले ही गाने से मूवी विवादों के भंवर में फंस गई। दीपिका द्वारा पहनी गई भगवा बिकिनी ने कई लोगों की भौंहें चढ़ा दीं। कई लोगों ने इसकी आलोचना की तो कुछ ने मूवी का सपोर्ट किया।

हालांकि शाहरुख खान और उनकी टीम मूवी के प्रमोशन के लिए इंटरव्यू नहीं दे रहे हैं, मगर वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के संपर्क में हैं. हाल ही में, शाहरुख ने फैंस से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए से पायरेसी से दो हाथ करने का अनुरोध किया, और यह भी अनुरोध किया कि 'पठान' को केवल सिनेमाघरों में जाकर देखें। इसी तरह इस मूवी के ऑनलाइन लीक होने की भी आशंका जताई जा रही है.

कई ऑनलाइन वेबसाइट्स ने दावा किया है कि शाहरुख दीपिका की 'पठान' को रिलीज से एक दिन पहले लीक करने जा रहे हैं। कुछ सूत्रों के अनुसार, यह अनुमान लगाया गया है कि 'पठान' तमिलरॉकर्स, मूवीजिला, एमपी4मूवीज जैसी कुछ साइट्स पर ऑनलाइन लीक हो जाएगी। हालाँकि इन साइटों को सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है, फिर भी ये साइटें कुछ हद तक कार्य कर रही हैं।

 

--Advertisement--