img

why people left religions: अमेरिका के प्रतिष्ठित थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर ने हाल ही में 36 देशों में एक चौंकाने वाला सर्वे किया है। इसमें धार्मिक पहचान और परिवर्तन के हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस अध्ययन से पता चला कि जन्म से मुस्लिम ज्यादा लोग बालिग होने पर भी इस्लाम के साथ अपनी निष्ठा बनाए रखते हैं। मगर सवाल ये है कि दुनिया भर में कौन से देश ऐसे हैं जहां लोग तेज़ी से इस्लाम की ओर आकर्षित हो रहे हैं? आइए इस रिपोर्ट को करीब से देखते हैं।

ताजा डेटा बताता है कि जन्म से मुस्लिम लोगों में इस्लाम छोड़ने की दर बहुत कम है। जो लोग इस्लाम से बाहर निकलते हैं, वे या तो नास्तिक बनते हैं, अज्ञेयवादी (ईश्वर के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले) होते हैं या फिर ईसाई धर्म की ओर रुख करते हैं। मगर इस्लाम को अपनाने की कहानी कुछ अलग और रोचक है।

अगर बात करें कि इस्लाम को सबसे ज्यादा लोग कहां अपना रहे हैं, तो अमेरिका और केन्या इस सूची में सबसे ऊपर हैं। अमेरिका में 20% मुस्लिम बालिग नौजवानों का कहना है कि वे पहले ईसाई या किसी अन्य धर्म से थे।

हिंदू धर्म के मामले में स्थिति थोड़ी अलग है। सर्वे में केवल चार देशों भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और अमेरिका से ही पर्याप्त डेटा जुटाया जा सका। अमेरिका में 18% और श्रीलंका में 11% लोग, जो हिंदू परिवारों में पले-बढ़े थे। अब खुद को हिंदू नहीं मानते। अमेरिका में इनमें से 11% लोग धार्मिक रूप से नास्तिक या अज्ञेयवादी हैं। तो वहीं श्रीलंका में ज्यादातर ईसाई धर्म की ओर मुड़ गए। तो वहीं भारत में रह रहे हिंदू गर्व से सनातन धर्म का पालन कर रहे हैं।  

 

--Advertisement--