img

उत्तराखंड के चीफ मिनिस्टर पुष्कर सिंह धामी ने 17 फरवरी को उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियमों के संबंध में आयोजित एक दिन की कार्यशाला में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्लास्टिक कचरा एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती से पार पाने के लिए आधुनिक तकनीक के साथ प्लास्टिक वेस्ट रिसाइक्लिंग तकनीक विकसित करने की आवश्यकता है।

इसी दौरान, धामी ने कहा कि मैं उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियमों के संबंध में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला की तारीफ करता हूं। यह पहाड़ी प्रदेशों को बेहतर बनने में मदद करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था दोनों को संतुलित करना भी अहम है। घरों, उद्योगों, होटलों, रेस्तराओं से निकलने वाला प्लास्टिक कचरा हमारे लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। इस चुनौती से निपटने के लिए हमें आधुनिक तकनीक के साथ प्लास्टिक वेस्ट रिसाइक्लिंग तकनीक विकसित करने की आवश्यकता है।

--Advertisement--