Up Kiran News Desk. आज शाम साढ़े छह बजे एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने बख्शी का तालाब क्षेत्र में एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में आज शाम साढ़े 6 बजे चद्रिका देवी गेट के मोड़ डिजायर कार कुछ सामान लेने आई हुई थी और सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी बिना इंश्योरेंस वाली इनोवा कार ने डिजायर कार नंबर यूपी-32 MU 2989 को पीछे से ठोंक दिया। कार आगे खड़े आटो से टकराईं जिससे वह भी क्षतिग्रस्त हो गया।
इनोवा कार का नंबर है UP32 CZ1700 है । टक्कर मारने वाली इनोवा कार का इंश्योरेंस भी समाप्त हो चुका है। स्थानीय लोगों ने 112 को काल करके इनोवा को थाने में खड़ा करा दिया है..। राजीव शुक्ला पुत्र गोपाल कृष्ण शुक्ला के नाम से रजिस्टर्ड है। आश्चर्यजनक यह है कि इनोवा का फिटनेस एक्सपायर्ड है, पल्यूशन एक्सपायर्ड है और इंश्योरेंस भी एक्सपायर्ड है लेकिन इनोवा सड़क पर दौड़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बख्शी का तालाब में इनोवा को खड़ा करा लिया गया है लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं ली गई है...!!
इस मामले को लेकर SHO बक्शी का तालाब से उनके cug नंबर पर बात करने की कोशिश की गयी लेकिन उनसे बात नहीं हो पायी।


_259945559_100x75.png)
_988547405_100x75.png)
_704478979_100x75.png)