Up Kiran, Digital Desk: प्रेमानंद महाराज की यात्रा के समय में परिवर्तन किया गया है। पहले यह यात्रा रोज़ाना सुबह 2 बजे शुरू होती थी, परंतु अब शनिवार से समय में बदलाव कर इसे शाम 5 बजे किया गया है। इस बदलाव के बाद यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है।
महाराज की झलक पाने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
महाराज की यात्रा श्रीकृष्ण शरणम् से शुरू होकर श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक जाती है। यात्रा के दौरान रास्ते के दोनों ओर भक्तों की बड़ी संख्या देखी जाती है और पूरे मार्ग में भक्ति का वातावरण देखने को मिलता है। शनिवार को सुबह 2 बजे यात्रा नहीं निकली। इसके बजाय शाम 5 बजे महाराज के अनुयायी बाइक और कारों से रवाना हुए, जबकि प्रेमानंद महाराज कुछ चुनिंदा अनुयायियों के साथ पैदल यात्रा में शामिल हुए। जैसे ही भक्तों ने महाराज को देखा, उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
समय में बदलाव क्यों?
सूचना के अनुसार, पहले सुबह 2 बजे यात्रा होने के कारण भक्तों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। खासकर सर्दी के दिनों में ठंड के कारण उन्हें बहुत दिक्कत होती थी। इसी वजह से समय में परिवर्तन किया गया है। साथ ही महाराज के स्वास्थ्य का भी इसका एक कारण बताया जा रहा है। समय बदलने के बाद यात्रा में भक्तों की संख्या दोगुनी हो गई है। पहले भक्तों को रात के समय 10-12 डिग्री तापमान में खड़ा रहना पड़ता था, लेकिन अब वे आराम से शाम को दर्शन कर पा रहे हैं।




