img

यूपी किरण डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अस्वस्थ होने की वजह शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। तबीयत बिगड़ने के कारण वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी। शुक्रवार को ये जानकारी साझा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सेहत में सुधार होते ही वह इस यात्रा में शामिल होंगी।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लिखा कि मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होऊंगी। तब तक के लिए मैं चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।

गौरतलब है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 से 21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और फिर रायबरेली एवं अमेठी में प;अहुंचेगी। 22 और 23 फरवरी यात्रा स्थगित रहेगी। इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुनः शुरू होगी। 

--Advertisement--