img

Punjab Weather: पंजाब में आज (सोमवार) कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है। इस समय तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मालवा क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है।

1 फरवरी से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पाकिस्तान क्षेत्र में विकसित हो गया है। जबकि दूसरा सर्कुलेशन राजस्थान सीमा पर भी है। यही वजह है कि राज्य में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बाद पांच फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही कल यानी 4 और 5 फरवरी को मैदानी इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।