यूक्रेन व रूस के मध्य जारी विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच, रुस ने यूक्रेन पर अपने अटैक के लिए एक नया कमांडर तैनात किया है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने 11 जनवरी को जनरल स्टाफ के चीफ वालेरी गेरासिमोव को यूक्रेन में अपने स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन के लिए ओवरऑल कमांडर नियुक्त किया है।
सैकड़ों यूक्रेनी फौजियों की मौत
आपको बता दें कि इससे पहले अटैक के नेतृत्व के लिए अक्टूबर में जनरल सर्गेई सुरोविकिन को इस पद की जिम्मदेरी सौंपी गई थी। इस बदलाव के बाद उनका डिमोशन हो गया है। इस बीच, वैगनर के चीफ एवं रूसी प्रेसिडेंट पुतिन के पसंदीदा शख्स येवगेनी प्रिगोझिन ने बताया कि उनकी सेना ने सोलेदार पर पूरी तरह से अधिकार प्राप्त कर लिया है। साथ ही भयानवह युद्ध के बाद लगभग 500 यूक्रेनी फौजियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बीते कल को कहा कि वो उन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं कर सकते हैं कि सोलेदार रूस के कब्जे में है।
याद दिला दें कि यूक्रेनी प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने हाल ही में सोलेदार सिटी के एक इलाके पर कब्जा करने के वैगनर के दावों की खिल्ली उड़ाई थी मगर इन नए दावों पर उन्होंने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले यूक्रेनी प्रेसिडेंट ने एक वीडियो संबोधन में कहा था कि सोलेदार शहर पर रूसी कब्जे की बात पूरी तरह से झूठी है, हमारा संघर्ष जारी है।




