img

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपनी जमींन मजबूत करने के लिए अभियान चला रहा है। गत दिनों चौधरी चरण सिंह की जयंती से रालोद 'चलो गांव की ओर' कार्यक्रम चला रहा है। इसके जरिये ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की नीतियों व विचारधारा से अवगत कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफलता भी मिल रही है।

रालोद के राष्ट्रीय सचिव विजय लाल श्रीवास्तव ने आज जारी अपने बयान में 'चलो गांव की ओर' कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि रालोद किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचारो की वाहक पार्टी  है। चौधरी चरण सिंह देश के सबसे ईमानदार, लोकप्रिय राज  नेता थे। रालोद सचिव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की लोकप्रियता पूर्वी उत्तर प्रदेश मे सबसे ज्यादा थी। इसलिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में आम लोग तेजी से पार्टी से जुड़ रहे हैं।

विजय श्रीवास्तव ने बताया कि 'चलो गांव की ओर' अभियान में चौधरी चरण सिंह की नीतियों को प्रसारित करने के साथ ही बीजेपी के झूठ का  पर्दाफाश भी किया जा रहा है। श्रीवास्तव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडिया एलियंस को अधिकतम सीटों पर जीत हासिल होगी।

--Advertisement--