img

Up Kiran, Digital Desk: मौसम महकमे ने 22 जून तक पंजाब के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 21 और 22 जून को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि पारा अभी भी सामान्य से 1.7 डिग्री कम बना हुआ है। बीती शाम राज्य में सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य तापमान इस प्रकार रहे:

  • अमृतसर: 38.0°C
  • लुधियाना: 34.3°C
  • पटियाला: 35.2°C
  • मोहाली: 36.0°C
  • फरीदकोट: 34.6°C
  • संगरूर: 37.6°C
  • फिरोजपुर: 36.4°C
  • नवांशहर: 37.5°C
  • रूपनगर: 38.0°C

आठ जिलों में बारिश के आसार

19 से 22 जून तक पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ आंधी और भारी बारिश का अनुमान है। आज हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पंजाब के 8 जिलों - होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और गुरदासपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMD के अनुसार, राज्य में गर्मी का प्रकोप फिर बढ़ गया है, लेकिन अगले 4-5 दिनों में तेज हवाओं और बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।

पंजाब के शहरों का तापमान

  • अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे और धूप खिलेगी। तापमान 27 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
  • जालंधर- कुछ समय के लिए हल्के बादल छाए रहेंगे और धूप खिलेगी। तापमान 27 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
  • लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे और धूप खिलेगी। तापमान 26 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
  • पटियाला- कभी हल्के बादल तो कभी धूप खिलेगी। तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
  • मोहाली- आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और धूप भी निकल सकती है। तापमान 26 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

 

--Advertisement--