img

मेवा या ख़ुश्क मेवा एक खाद्य कटेगरी है जिसमे सूखे हुए फल और फलों की गिरियां आती हैं। सूखे हुए फलों में किशमिश, खजूर आदि शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा सूखे मेवा किसे कहा जाता है। काजू या अखरोट सबसे महंगे सूखे मेवे हैं लेकिन ऐसा नहीं है।

जानकारी के अनुसार, चिलगोजा, जिसे पाइन नट्स के नाम से भी जाना जाता है, सूखे फल का सबसे महंगा और उतना ही पौष्टिक प्रकार है। पाइन नट्स आयरन का अच्छा स्रोत हैं, चिलगोजा के सेवन से खून की कमी भी पूरी हो जाती है। पाइन नट्स दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

पाइन नट्स मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं, वजन कंट्रोल करने के लिए भी पाइन नट्स लाभदायक होते हैं। इसकी कीमत 55 सौ से 7 हजार रुपये प्रति किलो है। ये सूखा मेवा चीर जैसे वृक्ष से निकलता है. मुख्य रूप से पाकिस्तान और चीन में पाया जाता है।

आयुर्वेद के मुताबिक, बादाम सबसे शक्तिशाली मेवा है. बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई और अन्य जरुरी पोषक तत्वों की ज्यादा मात्रा होती है. ये पोषक तत्व बादाम को एक शानदार हेल्दी भोजन बनाते हैं।

 

 

 

--Advertisement--