img

दुश्मन से हिफाजत के लिए बनाए जानेवाले वास्तु का नाम क़िला या दुर्ग है। लोग इन्हें गढ़ और कोट भी कहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे उस राज्य के बारे में जहां सबसे ज्यादा किले पाए जाते हैं।

कुछ वेबसाइटों के अनुसार, कर्नाटक राज्य देश में तीसरे सबसे ज्यादा किलों वाला प्रदेश है। कर्नाटक राज्य में कुल 83 किले हैं। उसके बाद राजस्थान राज्य देश में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान में कुल 105 किले हैं।

किलों की संख्या में महाराष्ट्र राज्य भारत में प्रथम स्थान पर है। महाराष्ट्र में कुल चार सौ से अधिक किले हैं। इसके मुंबई में भी 11 किले हैं। महाराष्ट्र में पुणे, नासिक, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा जिलों में सबसे अधिक किले हैं।

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज का एक लंबा इतिहास है। ऐसा रिकॉर्ड है कि शिवाजी महाराज ने कुल मिलाकर 100 से अधिक किले बनवाये थे। साथ ही 49 किलों की मरम्मत की गई और उनमें कुछ बदलाव किए गए। महाराष्ट्र में हजारों लोग गढ़किलास घूमने जाते हैं। दुनिया भर से युवा भी गड़किलों को देखने आते हैं।

भारत के प्रदेशों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, गोवा में भी कई किले हैं।
 

--Advertisement--