img

किसान आंदोलन के दौरान भारतीय किसान यूनियन (BKU) नेता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी है। देश में बड़ी-बड़ी पूंजीवादी कंपनियां हैं, जिन्होंने सियासी पार्टियां बना रखी हैं। उन्होंने इस देश पर कब्ज़ा कर लिया है। टिकैत ने कहा है कि ऐसे में दिक्कतें आएंगी।

ये भी कहा कि अगर किसानों के साथ अन्याय हुआ और सरकार उनके लिए कुछ भी परेशानियां खड़ी की तो ना वे किसान हमसे ज्यादा दूर हैं और न दिल्ली हमसे ज्यादा दूर है। फिलहाल भारतीय किसान यूनियन किसानों के इस आंदोलन में हिस्सा नहीं ले रही है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, "किसान यूनियन ने ये मार्च निकाला है। पिछले आंदोलन में इन संगठनों ने खुद को दूर रखा था। इनमें से किसी भी संगठन ने हमसे संपर्क तक नहीं किया है। सभी अपने-अपने तरीके से अपना कार्यक्रम कर रहे हैं।" यह उचित तरीके से किया जा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा कि सरकार जो कर रही है वो गलत है। बातचीत से समस्या का हल होना चाहिए। सरकार को कील आदि नहीं लगाना चाहिए। अगर किसानों को कोई समस्या हुई तो हम भी सक्रिय हो जाएंगे।

--Advertisement--