img

Up kiran,Digital Desk : उदयपुर, राजस्थान, हाल ही में एक बेहद भव्य और सितारों से सजी शादी का गवाह बना। अमेरिका के एक अरबपति की बेटी की इस शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हुए, जिन्होंने अपने अंदाज़ से समा बांध दिया।

रणवीर सिंह के डांस का जलवा

इस शाही शादी में चार चांद लगा दी अभिनेता रणवीर सिंह की एनर्जी से भरपूर डांस परफॉर्मेंस ने। उन्होंने न केवल स्टेज पर धमाल मचाया, बल्कि दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके जोशीले अंदाज़ ने महफ़िल लूट ली।

बॉलीवुड के 'सितारे' भी संग थिरके

रणवीर सिंह के अलावा, बॉलीवुड के कई और सितारों ने भी अपनी परफॉरमेंस से शादी की रौनक बढ़ाई। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, शाहिद कपूर, कृति सेनन और वरुण धवन ने भी अपने डांस मूव्स से मेहमानों का दिल जीत लिया।

ट्रंप परिवार और जेनिफर लोपेज की उपस्थिति

इस शादी की एक और खास बात थी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, और उनकी गर्लफ्रेंड का पारंपरिक भारतीय परिधानों में शिरकत करना। इसके अलावा, हॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर जेनिफर लोपेज भी खास तौर पर इस शादी में परफॉर्म करने भारत आईं, जिन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया।

यह उदयपुर की वो शादी रही जो अपनी भव्यता, मेहमानों की लिस्ट और शानदार परफॉरमेंस के लिए लंबे समय तक याद रखी जाएगी।