img

Las Cruces shot: न्यू मैक्सिको के रेगिस्तानी शहर लास क्रूसेस में शुक्रवार रात एक विवाद के बाद फायरिंग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। ये घटना शहर के यंग पार्क में हुई। अफसरों ने बताया कि फायरिंग में शामिल अधिकतर पीड़ितों की उम्र 16 से 36 वर्ष के बीच है, जिनमें से कई को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं।

ये घटना शुक्रवार रात लगभग दस बजे (स्थानीय समयानुसार) घटी जब कार शो के दौरान दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लास क्रूसेस पुलिस प्रमुख जेरेमी स्टोरी ने कहा कि फायरिंग के बाद घटनास्थल पर 50 से 60 कारतूस मिले। अफसरों का मानना है कि ये हिंसा दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच चल रही दुश्मनी के कारण हुई।

पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने आनन फानन घटनास्थल पर पहुंचकर 16 से 36 वर्ष की आयु के घायल लोगों को मदद दी। कईयों का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। तो वहीं अन्य को निकटवर्ती अस्पतालों में ले जाया गया।

घायलों और मृतकों में दो 19 वर्षीय पुरुष और एक 16 वर्षीय लड़का शामिल था। अफसरों ने अभी तक मृतकों और अन्य घायलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। फायरिंग में कई राहगीर भी घायल हुए हैं।