img

Aadhar Card Update: आधार अहम कागजों में से एक है। कई योजनाओं के लिए आधार की जरूरत होती है। अगर आपका आधार अपडेट नहीं है तो योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आ सकती है। मगर जिन लोगों ने अब तक अपना पुराना आधार अपडेट नहीं कराया है उनके लिए सरकार ने खुशखबरी दी है।

यूआईडीएआई ने अब निःशुल्क आधार कार्ड अपडेट करने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब ग्राहक 14 दिसंबर 2024 (Free आधार अपडेट डेडलाइन) तक आधार को मुफ्त में अपडेट कर सकेंगे। यह समयसीमा आज ख़त्म होने वाली थी। मगर अब UIDAI ने इसे 3 महीने के लिए और बढ़ाने का फैसला किया है।

ये समयसीमा आज ख़त्म होने वाली थी

जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल से ज्यादा पुराना है उन्हें मुफ्त अपडेट की सुविधा दी जाती है। यह समयसीमा आज ख़त्म होने वाली थी। मगर अब इसे बढ़ा दिया गया है। इससे पहले भी यह समयसीमा बढ़ाई गई थी। सबसे पहले 14 मार्च की डेडलाइन को बढ़ाकर 14 जून किया गया। इसके बाद इसे फिर से बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया। मगर अब आधार कार्ड को 14 दिसंबर तक फ्री में अपडेट किया जा सकता है।

आधार कार्ड अपडेट क्यों करें?

आधार कार्ड आपकी बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय जानकारी के आधार पर 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है। यदि आपका आधार कार्ड 10 साल पहले जारी किया गया था और अभी तक अपडेट नहीं किया गया है, तो आपको अपनी पहचान और पते का प्रमाण नए सिरे से जमा करने की सलाह दी जाती है। जानकारी को सुरक्षित और सटीक रखने के लिए यह आवश्यक है।

आधार को ऑनलाइन कैसे अपडेट करें?

इसके लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट www।uidai।gov।in पर जाएं।

माई आधार पर क्लिक करें और अपडेट योर आधार चुनें।

अपडेट आधार डिटेल्स (ऑनलाइन) पर जाएं और डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें।

अपना यूआईडी नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।

ओटीपी डालने के बाद लॉगइन करें।

अद्यतन की जाने वाली जानकारी का चयन करें और सही जानकारी दर्ज करें।

आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (यूआरएन) मिलेगा जिससे आप अपडेट स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।

ऑनलाइन प्रोसेसिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, मगर बायोमेट्रिक जानकारी (जैसे आईरिस, फिंगरप्रिंट) को ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता है।

आधार को ऑफलाइन कैसे अपडेट करें?

यूआईडीएआई वेबसाइट से आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करें।

फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जमा करें।

वहां आपकी बायोमेट्रिक जानकारी ली जाएगी और आपको एक यूआरएन दिया जाएगा।

--Advertisement--