img

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने आज भारतीय कुश्ती महासंघ से नवनिर्वाचित संजय सिंह और उनके नेतृत्व वाली कार्यकारिणी को बर्खास्त करने का निर्णय लिया। खेल मंत्रालय का ये निर्णय कुश्ती महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह समेत बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के बेहद खास माने जाते हैं।

खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती टीम और उसके नवनिर्वाचित पैनल को निलंबित करने के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने प्रतिक्रिया दी है। हमने अपनी बहनों और बेटियों के लिए लड़ाई लड़ी। हमारी लड़ाई सरकार से नहीं थी। ये लड़ाई केवल खिलाड़ियों के लिए थी। अब सरकार ने एक अच्छा फैसला लिया है। साक्षी मलिक ने भी राय जताई है कि महिला कुश्ती संघ का अध्यक्ष किसी महिला को बनाया जाना चाहिए। साक्षी मलिक ने यह भी कहा कि खेल मंत्रालय द्वारा लिया गया ये निर्णय भलाई के लिए है।

संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए अपने जूते टेबल पर रखकर संन्यास की घोषणा की थी। आज साक्षी मलिक से पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह संन्यास लेने का फैसला वापस लेंगी। इसके साथ ही बजरंग पुनिया ने पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का फैसला किया था। साक्षी मलिक ने बताया कि भारतीय कुश्ती महासंघ में कौन सा पैनल आएगा उसके अनुसार वो निर्णय लेंगे।

 

--Advertisement--