img

Up Kiran, Digital Desk: टीम इंडिया के विकेटकीपर बैट्समैन संजू सैमसन के लिए साल 2025 का अंत किसी सपने जैसा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए विकेटकीपर बैटर के तौर पर चयनित होने के बाद संजू को दिग्गज क्रिकेटरों से मूल्यवान सुझाव मिलने शुरू हो गए हैं। इस सिलसिले में पूर्व चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने संजू को महत्वपूर्ण सलाह दी है।

Krishnamachari Srikkanth की संजू सैमसन को 'गुरु मंत्र' जैसी सलाह

संजू सैमसन ने अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवे टी20 मुकाबले में 37 रन की तेज पारी खेली। इस पारी के अगले दिन ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ। संजू सैमसन को इस टीम में जगह मिली, जबकि शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में चयनित होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि संजू की ओपनिंग पोजीशन पक्की है। हालांकि, इस बड़े टूर्नामेंट से पहले संजू को दिग्गजों से कई महत्वपूर्ण टिप्स मिल रही हैं।

हाल ही में श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए संजू सैमसन की बल्लेबाजी की तारीफ की, लेकिन एक जरूरी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि संजू ने शानदार बैटिंग की, उनके कुछ शॉट्स लाजवाब थे। लेकिन मैं संजू से सिर्फ यह कहूंगा, 37 रन बना कर आउट मत हो। इस 37 को 73 में बदलो। अगर तुम ऐसा करोगे, तो टीम से कोई तुम्हें बाहर नहीं कर पाएगा। लोग 30 और 40 के स्कोर भूल जाते हैं, लेकिन बड़े स्कोर हमेशा याद रहते हैं।

गिल का कटा पत्ता

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में सबसे चौंकाने वाला निर्णय शुभमन गिल को बाहर करना था। बता दें कि सितंबर 2025 में संजू की जगह अभिषेक शर्मा के ओपनिंग साथी बने गिल, जो पिछले 15 मैचों में कोई भी अर्धशतक नहीं बना पाए थे। उनका बल्ला दक्षिण अफ्रीका सीरीज में भी शांत ही रहा। खराब फॉर्म और चोट के चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है।

श्रीकांत का मानना है कि गिल को शायद पहले से ही सूचित कर दिया गया था कि वे टीम का हिस्सा नहीं होंगे, इसीलिए उन्हें पिछले मैच में 'फिट न होने' के कारण बाहर किया गया था।

T20 WC 2026 में टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर मचा देगा धूम

श्रीकांत ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर विश्वास जताते हुए कहा कि अगर कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पुरानी फॉर्म में लौटते हैं, तो यह बल्लेबाजी क्रम किसी भी विरोधी टीम को हराने की ताकत रखता है।

उन्होंने हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी को 'मिशन इम्पॉसिबल' जैसा बताते हुए कहा कि भारत का टॉप-5 बल्लेबाजी क्रम बेहद खतरनाक और चुनौतीपूर्ण है।