_1361248166.png)
Up Kiran, Digital Desk: बिहार चुनाव 2025 में कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह 70 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी न सिर्फ अड़ी हुई है, बल्कि उसने अपने लिए संभावित 70 सीटों की लिस्ट भी तैयार कर ली है। यही नहीं, कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में इन सीटों पर दावेदारों के नाम लगभग तय हो चुके हैं।
खास बात यह है कि इन संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में JDU और BJP नेताओं के नाम भी शामिल हैं, जो अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, परबत्ता सीट से JDU के डॉ. संजीव कुमार और BJP के निरंजन राम कांग्रेस की तरफ से फील्ड किए जा सकते हैं।
15 पुरानी सीटें छोड़, कांग्रेस की नई मांग
कांग्रेस इस बार 15 पुरानी सीटें छोड़ रही है और 15 नई सीटों की डिमांड कर रही है। इनमें से 12 सीटें वे हैं जिन पर पहले RJD चुनाव लड़ती रही है। इनमें से 11 पर यादव कैंडिडेट थे।
साथ ही CPI और CPI(M) के हिस्से की सीटें भी कांग्रेस चाहती है। लेकिन इन सीटों पर 2020 में महागठबंधन हार चुका है।
सीमांचल में कांग्रेस की फुल तैयारी
कांग्रेस का ध्यान अब सीमांचल पर है। 2020 में यहां 9 सीटों पर लड़ी थी, इस बार 14 सीटें मांग रही है।
कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया और अररिया जिलों की 5 नई सीटें कांग्रेस चाहती है:
रानीगंज
नरपतगंज
कोचाधामन
बायसी
बनमनखी
कांग्रेस के सांसद तारिक अनवर (कटिहार) और डॉ. मोहम्मद जावेद (किशनगंज) हैं, जिनकी मौजूदगी के कारण पार्टी सीमांचल को मजबूत मान रही है।