Sharda Sinha dies: मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर आज (6 नवंबर) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पहुंचा जहां उनका अंतिम संस्कार पटना में किया जाएगा। बिहार कोकिला के नाम से मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार (5 नवंबर) रात करीब 9:20 बजे सेप्टीसीमिया के कारण हुए रिफ्रैक्टरी शॉक के कारण निधन हो गया।
शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने उनके अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए बताया कि उनका पार्थिव शरीर सवेरे लगभग दस बजे पटना पहुंचेगा।
अंशुमान सिन्हा ने कहा "हमने निर्णय लिया है कि मेरी मां (शारदा सिन्हा) का अंतिम संस्कार उसी स्थान पर होगा जहां मेरे पिता का अंतिम संस्कार हुआ था... इसलिए हम कल उनका पार्थिव शरीर पटना ले जाएंगे..." अपनी मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने बुधवार को कहा कि यह परिवार और उनके प्रियजनों के लिए दुखद समय है क्योंकि उन्होंने छठ पूजा के पहले दिन ही अंतिम सांस ली।
अपनी मां को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वो हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी।
उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए दुखद समय है... वो हम सभी के बहुत करीब थीं। उनकी आभा और गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था और यह सभी के लिए एक सदमा है। मुझे यकीन है कि उनके चाहने वाले भी मेरी तरह ही दुखी होंगे। उनका मातृत्व उनके गीतों के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व में भी स्पष्ट रूप से झलकता था। वो छठ पूजा के पहले दिन हमें छोड़कर चली गईं... वो हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी..."
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार सम्मान के साथ किया जाएगा।
_1112949343_100x75.png)
_63150990_100x75.png)
_114596749_100x75.jpg)
_1198401258_100x75.png)
_1796174974_100x75.png)