img

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस रविवार को खत्म हो जाएगा। विधायक दल की बैठक के बाद नए नेता का नाम चुना जाएगा। तीन राज्यों में रविवार तक मुख्यमंत्रियों के नाम तय हो जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने तीनों राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। राजस्थान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे और BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को निरीक्षक नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, BJP ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के. लक्ष्मण और BJP की राष्ट्रीय सचिव आशा लोक्का निरीक्षक होंगे। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम को नियुक्त किया गया है।

शिवराज सिंह चौहान का पत्ता कटा?

राजस्थान में वसुंधरा राजे को छोड़कर बाकी सभी नेता दावेदार माने जा रहे हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत, ओम माथुर से लेकर ओम बिड़ला और अर्जुन मेघवाल तक के नामों पर चर्चा हो रही है। हालांकि, माना जा रहा है कि तीनों राज्यों में शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और रमन सिंह को सीएम पद नहीं दिया जाएगा।

 

--Advertisement--