img

Minor Killed: एक चौंकाने वाली घटना उजागर हुई है। एक सात वर्षीय लड़के की मौत हो गई। उसने अपनी माँ के प्रेमी द्वारा बेरहमी से पीटे जाने के दौरान लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़के का भाई, जो 9 साल का बच्चा भी है वो भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर के मूल निवासी विनीत चौधरी के रूप में की है, जो गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पुलिस के अनुसार, मनु (9) और प्रीत (7) और उनकी माँ पिछले कुछ महीनों से राजेंद्र पार्क में विनीत के साथ रह रहे हैं, जब महिला के पति का 2023 में निधन हो गया था।

लड़के के दादा ने पुलिस को बताया कि यह कोई एक मामला नहीं है, बल्कि अक्सर जब उनकी मां नही होती थी, तो विनीत लड़कों को पीटता था। रविवार को भी यही हुआ। जब महिला घर पर नहीं थी, तो विनीत ने लड़कों को पीटा। दादा ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी बहू ने उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जब तक वे वहां पहुंचे, प्रीत की मौत हो चुकी थी और मनु का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि दादा की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को सोमवार को अरेस्ट कर लिया गया। अब आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा।