img

success mantra: क्या आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा रही है? करियर में अड़चनें आ रही हैं? मानसिक अशांति महसूस हो रही है? अगर हां, तो इसकी वजह आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हमारी रोजमर्रा की आदतें और कर्म सीधे तौर पर नौ ग्रहों को प्रभावित करते हैं, जिससे जीवन के अलग अलग पहलुओं पर असर पड़ता है।

अगर आप तीन गलतियां कर रहे हैं। तो आपके सूर्य, चंद्रमा, मंगल और बुध ग्रह कमजोर हो सकते हैं। इससे नौकरी, व्यापार और मानसिक शांति पर बुरा असर पड़ सकता है। आईये जानते हैं आपको कौन सी तीन गलतियां नहीं करनी चाहिए।

पहली गलती

इसका असर व्यक्ति के करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा पर पड़ता है। उनका करियर बर्बाद हो जाता है।  करियर में बार-बार बाधाएं आएंगी। पिता से संबंध खराब होंगे, उनका सहयोग नहीं मिलेगा। इसलिए सत्य बोलने की आदत डालें।

दूसरी गलती

चंद्रमा मन, भावनाएं और मानसिक संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है। अगर आप पानी पीने के बाद गिलास में आधा पानी छोड़ देते हैं या नल से पानी टपकता रहता है, तो ये चंद्रमा को कमजोर कर सकता है। इससे मन बेचैन और अस्थिर रहेगा। करियर और पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा।

तीसरी गलती

अगर आप बिला वजह गुस्सा करते हैं। बार-बार चिड़चिड़ाते हैं या दूसरों पर चिल्लाते हैं, तो यह मंगल ग्रह को कमजोर कर सकता है। मंगल साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास का प्रतीक है। गुस्सा करने से हर काम में असफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।