Up Kiran, Digital Desk: बलूचिस्तान के चगाई इलाके में रविवार का दिन खून से रंग गया। एक जोरदार बम धमाका हुआ जिसमें छह पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह हमला एक महिला ने आत्मघाती तरीके से किया। जी हाँ, बलूच लिब्रेशन फ्रंट यानी BLF ने पहली बार किसी महिला फिदायीन को मैदान में उतारा।
हमले का निशाना था चीन की एक बड़ी सोने और तांबे की खदान। इस प्रोजेक्ट की सुरक्षा का जिम्मा पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉप्स के पास था। सुसाइड बॉम्बर का नाम जरीना राफीक बताया जा रहा है। BLF ने खुद उसकी तस्वीर और पूरा ब्यौरा सोशल मीडिया पर डाला। संगठन के मुताबिक यह हमला उनकी खास साड्डो ऑपरेशन बटालियन ने किया। इस बटालियन का नाम शहीद कमांडर वाजा साड्डो के नाम पर रखा गया है।
पाकिस्तान की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सेना और सरकार दोनों चुप हैं। लेकिन बलूच विद्रोही संगठन लगातार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने चीनी हितों को भारी नुकसान पहुँचाया है।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से बलूचिस्तान में आग लगी हुई है। सिर्फ 28 और 29 नवंबर को ही BLF ने पूरे 29 बड़े हमले कर चुकी है। इनमें 27 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। गवादर में कोस्ट गार्ड कैंप पर ग्रेनेड दागे गए। मस्तुंग में एक मेजर के घर IED ब्लास्ट किया गया। अब चगाई की यह घटना ने साबित कर दिया कि बलूच लड़ाके अब और खतरनाक हो गए हैं।
BLF के प्रवक्ता ग्वाहराम बलूच ने कहा, “हम अपने ज़मीन और हक के लिए लड़ रहे हैं। चीन हो या पाकिस्तान, जो भी हमें दबाएगा हम उसी को सबक सिखाएंगे।”
_1630163334_100x75.png)
_953108544_100x75.jpg)
_1772269348_100x75.png)
_1580420550_100x75.jpg)
_997202823_100x75.png)