img

Miraculous benefits of Kalonji: कलौंजी का नाम सुनते ही दादी-नानी के नुस्खे याद आते हैं। काले रंग के ये छोटे बीज और इनसे निकाला गया तेल स्वास्थ्य के लिए किसी खजाने से कम नहीं। आयुर्वेद में इसे सभी रोगों का इलाज करने वाली दवा कहा जाता है। अब मॉर्डन साइंस भी इसकी ताकत को मान रहा है। इसमें कई प्रकार जरुरी तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।

हाल के रिसर्चों ने कलौंजी के तेल को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक स्टडी के मुताबिक, ये एचआईवी मरीजों में इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। कैंसर से लड़ने में भी इसके गुण असरदार पाए गए हैं। शुगर के मरीजों के लिए ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है, तो दमा और खांसी में साँस की तकलीफ को कम करता है। गठिया और कमर दर्द से जूझ रहे लोग इसे मालिश के लिए इस्तेमाल करते हैं और उन्हें आराम मिल जाती है।

दिल्ली की एक मशहूर डॉक्टर ने कहा कि कलौंजी का तेल एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह कार्य करता है। इसे प्रति दिन शहद के साथ लेने से न सिर्फ सर्दी-खाँसी दूर रहती है बल्कि हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में भी सुधार होता है। कई लोग इसे पानी में उबालकर पीते हैं, तो कुछ इसे भाप के जरिए लेते हैं हर तरीके का अपना फायदा है।

ऐसे करें सेवन

मगर क्या यह सचमुच चमत्कारी है? कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इसके फायदों को पूरी तरह समझने के लिए और बड़े पैमाने पर शोध की जरूरत है। फिर भी घरेलू नुस्खे के तौर पर इसकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। एक गृहिणी मंजू लता ने बताया कि मेरे पति को माइग्रेन की शिकायत थी। कलौंजी तेल की मालिश से उन्हें काफी आराम मिला। अब यह हमारे घर का हिस्सा बन गया है। गर्म पानी में कलौंजी को उबालकर छान लें फिर उसका सेवन करें। तो वहीं आप इसका तेल दो बूंद गर्म पानी डालकर सेवन कर सकते हैं।