Up Kiran, Digital Desk: आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। जहां पूरा देश मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में डूबा है, वहीं बिहार की सियासत एक सोशल मीडिया पोस्ट से गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नवरात्र के मौके पर एक भावनात्मक वीडियो शेयर किया, जिसने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।
तेजस्वी यादव ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बिहार की स्थिति पर चिंता जताई। वीडियो की लंबाई 3 मिनट 41 सेकंड की है, जिसमें उन्होंने बिहार में बीते 20 वर्षों में गरीबी, पलायन, भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का जिक्र किया।
उनके पोस्ट का कैप्शन था "हे मां! बिहार ने पिछले 20 वर्षों में गरीबी, पलायन, भूखमरी, अपराध, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य की बेहाली सबकुछ सह लिया! अब बिहार को इस दु:ख से उबारिये। जनसेवा के लिए तेजस्वी को शक्ति दीजिए। ताकि हर घर में समृद्धि और खुशहाली ला सकें और नया बिहार बना सकें।
हालांकि, यह वीडियो पोस्ट सामने आते ही सियासी हलकों में हलचल मच गई। BJP प्रवक्ता अरविंद सिंह ने पलटवार करते हुए तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा "आपके माता-पिता का कार्यकाल बिहार के लिए विनाशक रहा है। नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार ने बिहार को संभाला है। आपको सत्ता नहीं मिलने वाली। अपने भाई-बहन के साथ पहले न्याय कीजिए।"
तेजस्वी यादव की यह पोस्ट जहां उनके समर्थकों में जोश भर रही है, वहीं विरोधी इसे चुनावी हथकंडा बता रहे हैं।
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, हर बयान और हर पोस्ट अब राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा बनती जा रही है।
_377330124_100x75.jpg)
_433036751_100x75.png)
_850043741_100x75.png)
_532481424_100x75.png)
_1889675427_100x75.png)