share market में कुछ स्टॉक्स ऐसे होते हैं जो अपने निवेशकों को और ज्यादा अमीर बना देते हैं। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स ऐसा ही एक मल्टीबैगर स्टॉक बनकर उभरा है। इसने अपने निवेशकों को वर्षों में शानदार रिटर्न दिया है। हाल ही में इस कंपनी को एक नया वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ है, जिससे इसके बिजनेस में और मजबूती आने की संभावना है।
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयरों में हाल ही में भारत के राष्ट्रपति ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हुए 18,15,000 शेयर (0.91 प्रतिशत) खरीदे हैं। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भी सितंबर 2024 की तुलना में दिसंबर 2024 में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 19.94 प्रतिशत कर दी है।
शुक्रवार के कारोबारी सत्र में कंपनी का स्टॉक 2 फीसद की बढ़त के साथ 42.70 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी की कुल बाजार पूंजी (मार्केट कैप) 886.03 करोड़ रुपये आंकी गई है।
5 सालों में जबरदस्त रिटर्न
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स ने पिछले 5 वर्षों में 26,000% से अधिक का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसका मूल्य 2.6 करोड़ रुपये होता।
नोटः शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले उस क्षेत्र के विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।




