जब भी कपूर खानदान का नाम लिया जाता है, तो जेहन में सबसे पहले बॉलीवुड की चमक-धमक और पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक की सिनेमाई विरासत उभरती है। लेकिन इस फिल्मी परिवार में कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहकर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं भरत साहनी—ऋषि कपूर के दामाद, रिद्धिमा कपूर के पति और रणबीर कपूर के बहनोई।
कपूर परिवार का दामाद और 253 करोड़ की कंपनी का मालिक
भरत साहनी का नाम अब सिर्फ कपूर खानदान से नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर भी पहचाना जाता है। वह दिल्ली स्थित हाई-एंड गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी ‘वेयरवेल इंडिया’ के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड्स के लिए कपड़े तैयार करती है और इसे ग्लोबल फैशन सप्लाई चेन में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी माना जाता है।
2002 में कंपनी से जुड़ने के बाद भरत ने मार्केटिंग और मर्चेंडाइजिंग की जिम्मेदारी संभाली। उनके नेतृत्व में वेयरवेल इंडिया ने ‘जारा’, ‘मार्क्स एंड स्पेंसर’, ‘मैंगो’ और ‘फॉरएवर 21’ जैसी मशहूर कंपनियों के साथ मिलकर काम किया और उत्पादन को 5 लाख पीस प्रति माह तक पहुंचा दिया।
शुरुआत अमेरिका से—शिक्षा से लेकर विज़न तक की कहानी
भरत का बिजनेस सफर यूं ही नहीं शुरू हुआ। उन्होंने दिल्ली के वसंत विहार स्थित मॉडर्न स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने सेंट मैरी कॉलेज, कैलिफोर्निया से बीबीए और ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री ली।
अपने प्रोफेशन को लेकर बेहद गंभीर भरत, बॉलीवुड से हमेशा दूर रहे हैं, लेकिन कपूर परिवार के हर खास मौके पर मौजूद रहते हैं। रणबीर कपूर से उनका गहरा रिश्ता है और कई बार उन्हें एक साथ वेकेशन मनाते हुए भी देखा गया है। रणबीर, आलिया और नीतू कपूर तक उनके व्यवहार और व्यक्तित्व की तारीफ कर चुके हैं।
दिल्ली में है भरत और रिद्धिमा का आलीशान घर
भरत और रिद्धिमा दिल्ली में एक शानदार बंगले में रहते हैं जो लग्जरी और स्टाइल का बेहतरीन उदाहरण है। इस घर में आधुनिक होम जिम, आलीशान फर्नीचर, मिरर वॉल्स, छत तक की खिड़कियां और खूबसूरत झूमर देखने को मिलते हैं। उनका लिविंग रूम फैमिली फोटोज़, महंगे शोपीस और संगमरमर से बने मिनी बार से सजा हुआ है। सोशल मीडिया पर उनके घर की तस्वीरें खूब पसंद की जाती हैं।
रिद्धिमा और भरत की प्रेम कहानी
रिद्धिमा कपूर ने फिल्मों की दुनिया से दूर रहना ही पसंद किया। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में भरत साहनी से शादी कर ली। दोनों की पहली मुलाकात 1997 में लंदन में हुई थी और 2001 में एक शादी समारोह में दोबारा मिलने के बाद उनके रिश्ते ने गहराई ली। करीब पांच साल के रिलेशनशिप के बाद, 25 जनवरी 2006 को दोनों ने शादी कर ली।
 (1)_984712539_100x75.jpg)
_1656005896_100x75.png)

_396909645_100x75.png)
