img

Up Kiran, Digital Desk: 25 नवंबर उत्तर प्रदेश के लिए दोहरी छुट्टी वाला दिन बन गया है। एक तरफ गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की याद में पूरा प्रदेश बंद रहेगा। दूसरी तरफ अयोध्या में राम मंदिर का भव्य ध्वजारोहण समारोह होगा जिसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है।

पूरे यूपी में सरकारी छुट्टी

योगी सरकार ने तारीख में फेरबदल करते हुए गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान दिवस अब 25 नवंबर को मनाने का फैसला किया है। पहले यह 24 नवंबर को था। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान के आदेश से अब मंगलवार को सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। निजी संस्थानों ने भी ज्यादातर छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

अयोध्या के लिए रात से रास्ते सील

सोमवार रात 11 बजे से ही अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहन और चार पहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। यह पाबंदी 26 नवंबर तक चलेगी। लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर चार बड़े होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं ताकि लंबी दूरी के वाहन रुक सकें। हर डायवर्जन पॉइंट पर भारी पुलिस बल तैनात है।

भारी वाहनों का नया रूट प्लान

  • चौपला तिराहा → रामनगर → मसौली → जरवल रोड → बहराइच → करनैलगंज गोण्डा
  • सफदरगंज → बदोसराय → चौकाघाट → जरवल रोड → करनैलगंज
  • उद्धौली → सिरौली गौसपुर → बदोसराय → रामनगर → जरवल रोड
  • टिकैतनगर → रामनगर → चौकाघाट → जरवल रोड → करनैलगंज
  • भिटरिया → रामसनेहीघाट → हैदरगढ़ → पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
  • रामसनेहीघाट → हैदरगढ़ → सुल्तानपुर रोड या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

अगर आप 25-26 नवंबर को अयोध्या या उसके आसपास जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले से रास्ता बदल लें। लोकल वाहनों को छोड़कर बाकी सभी गाड़ियां डायवर्ट हो रही हैं। ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि बिना जरूरी काम के इन दिनों अयोध्या की तरफ न निकलें तो बेहतर है।