img

Up Kiran, Digital Desk: अमेरिका में रहना दुनियाभर के बेहतरीन अनुभवों में से एक माना जाता है। यहां पर लोगों को अपनी इच्छा के मुताबिक जीने की पूरी स्वतंत्रता है और वे अपने बच्चों के नाम भी खुद तय कर सकते हैं। आम तौर पर, कोई भी इस पर सवाल नहीं उठाता।

लेकिन, क्या हो अगर आप अपने बच्चे का नाम चुनें और वहां की सरकार उसे स्वीकार न करे? हां, अमेरिका में अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बावजूद, कुछ नामों पर सख्त पाबंदी है।

जीसस क्राइस्ट (Jesus Christ)

‘जीसस क्राइस्ट’ ईसाई धर्म में अत्यंत पवित्र नाम है। इसे दुनिया भर में सम्मान की नजर से देखा जाता है। धार्मिक महत्ता के चलते, अमेरिका में बच्चे का नाम 'जीसस क्राइस्ट' रखना सही नहीं माना जाता है। इसे आम नाम की तरह इस्तेमाल करना अपमानजनक हो सकता है या इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।

किंग (King)

‘किंग’ नाम किसी शाही रूतबे का प्रतीक है, न कि किसी सामान्य व्यक्ति का। टेक्सास और न्यू जर्सी जैसे राज्यों में इस नाम पर कड़े नियम हैं, क्योंकि यह एक शाही पद को दर्शाता है। इस वजह से, 'किंग' नाम को अक्सर नामांकन के दौरान खारिज कर दिया जाता है।

क्वीन (Queen)

‘किंग’ की तरह, 'क्वीन' भी किसी सत्ताधारी पद का प्रतीक है। अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि इस तरह के नाम भ्रम उत्पन्न कर सकते हैं या यह गलत संदेश दे सकते हैं कि व्यक्ति के पास कोई सरकारी उपाधि है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि आप अपने बच्चे के लिए कोई ऐसा नाम चुनें जो व्यक्तिगत और अर्थपूर्ण हो, न कि ‘क्वीन’ जैसा कोई पदवी वाला नाम।

मेजेस्टी (Majesty)

‘मेजेस्टी’ भी एक शाही ओहदे से जुड़ा हुआ नाम है। यह किसी उच्च पद को दर्शाता है, और इसलिए अमेरिका के कई राज्यों में इस नाम को स्वीकार नहीं किया जाता। अधिकारियों का मानना है कि ऐसा नाम कानूनी दस्तावेजों में भ्रम पैदा कर सकता है और पदवी का गलत इस्तेमाल हो सकता है।

सांता क्लॉज (Santa Claus)

सांता क्लॉज एक काल्पनिक और प्रसिद्ध चरित्र है। यदि किसी बच्चे का नाम ‘सांता क्लॉज’ रखा जाता है, तो यह कानूनी रिकॉर्ड में भ्रम उत्पन्न कर सकता है। इसके अलावा, बच्चे को जीवनभर मजाक का सामना भी करना पड़ सकता है। इस कारण से फ्लोरिडा, कैलिफोर्निया और न्यू जर्सी जैसे राज्यों ने इस नाम को प्रतिबंधित किया है।

III (रोमन अंक 3)

अगर आप अपने बच्चे का नाम ‘III’ रखना चाहते हैं, तो यह कानूनी तौर पर मान्य नहीं होगा। यह एक रोमन अंक है और कोई वास्तविक नाम नहीं। अमेरिका में पंजीकरण के दौरान अंकों का उपयोग नाम के रूप में स्वीकार नहीं किया जाता, क्योंकि अंक वैध व्यक्तिगत नाम नहीं माने जाते। इससे जीवनभर कन्फ्यूजन पैदा हो सकता है, इसलिए यह नाम रिजेक्ट कर दिया जाता है।

एडोल्फ हिटलर (Adolf Hitler)

इस नाम पर प्रतिबंध का कारण इतिहास में छिपा है। एडोल्फ हिटलर का नाम नफरत और युद्ध से जुड़ा हुआ है, और इसका संबंध होलोकॉस्ट जैसी कृतियों से है। इसे अमेरिका में प्रतिबंधित किया गया है ताकि कोई बच्चा ऐसे क्रूर इतिहास से जुड़ा हुआ न हो और समाज में नफरत फैलने से बचा जा सके।