
Punjab ka Mausam: पंजाब में तापमान निरंतर बढ़ रहा है। कई दिनों की राहत के बाद आज राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, लेकिन ये अभी भी सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा और पंजाब में 31 मार्च व एक अप्रैल से तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलेंगी, जिसके चलते धूल भरी आंधी आने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों को तेज हवाओं से बचाने के लिए उपाय करने की सलाह दी है।
इस समय सवेरे के समय अभी भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसी कारण सुबह ठंड महसूस होती है। हालांकि, 30 मार्च से ये हवाएं कमजोर पड़ने लगेंगी और 1 अप्रैल से गर्मी एक बार फिर कहर बरपाने लगेगी। इसके अलावा दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, एक ओर जहां राजधानी दिल्ली में कल मौसम साफ रहेगा। दूसरी ओर, तेज़ हवाएं चलेंगी। इनकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
--Advertisement--