
भोजन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और पाचन तंत्र भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में अहम भूमिका निभाता है। पाचन बहुत जरूरी है। कोलन, जिसे बड़ी आंत भी कहा जाता है, पाचन तंत्र का एक अहम हिस्सा है। उचित पाचन के लिए एक स्वस्थ बड़ी आंत जरूरी है। शरीर के इस अंदरूनी हिस्से को साफ रखना और बीमारियों से बचाना बहुत अहम है। जिस तरह शरीर के बाहरी हिस्से की सफाई जरूरी है, उसी तरह शरीर के अंदरूनी हिस्से की भी सफाई जरूरी है।
आंतों की सफाई यानी डाइट में ऐसे फूड्स का सेवन करना, जो बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकाल दें और शरीर को स्वस्थ रखें। आईये जानते हैं उन 3 जूस के बारे में जो आंतो की सफाई करते हैं।
पहला जूस
आंत के स्वास्थ्य के लिए सब्जियों के जूस का सेवन करें। सब्जियों के जूस में पालक, टमाटर, गाजर, फूलगोभी, ब्रोकली और केले शामिल हैं। ये जूस जिस्म से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और कोलन को साफ करते हैं। आप इस जूस का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
दूसरा जूस
विशेषज्ञ के अनुसार, पानी में नमक मिलाकर पीने से आंतें बेहतर तरीके से साफ होती हैं। 2010 के एक अध्ययन में पाया गया कि नमक के साथ पानी पीने से कोलन को साफ करने में सहायता मिल सकती है। एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच नमक मिलाकर सेवन करें, आंत अच्छे से साफ होगी। इस पानी का धीरे-धीरे सेवन करें।
तीसरा जूस
विटामिन सी से भरपूर नींबू का रस एसिडिटी को दूर करता है और पाचन में सुधार करता है। यह जूस पेट में छिपे हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है। इसका सेवन करने से आंतों की अच्छे से सफाई होती है।
--Advertisement--