img

Vastu Dosha: वास्तु शास्त्र भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। ये घर के सही रखरखाव और ऊर्जा संतुलन के माध्यम से सुख-समृद्धि को बढ़ाने में मदद करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ विशेष नियमों का पालन करने से न केवल धन की वृद्धि होती है, बल्कि सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहती है। यदि वास्तु के तीन नियमों का पालन किया जाए, तो धन-समृद्धि बनी रहती है और मां लक्ष्मी का वास होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मेन दरवाजा सबसे जरूरी होता है क्योंकि ये अच्छी ऊर्जा के प्रवेश का स्थान होता है। इसे हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। मुख्य दरवाजे पर एक अच्छी क्वालिटी वाली नेम प्लेट लगानी चाहिए, मगर ध्यान रहे कि ये काले कलर की न हो। साथ ही शनिवार के दिन मेन दरवाजे पर दीपक जलाने से काली ऊर्जा खत्म होती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

रसोई में सूर्य का प्रकाश आना चाहिए। रसोई में हर किसी को प्रवेश नहीं देना चाहिए। किचन के मुख्य द्वार के सामने पानी या आग से जुड़ी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

बाथरूम का सही रखरखाव जीवन की समस्याओं को कंट्रोल करने में हेल्प करता है। इसे हमेशा साफ रखना चाहिए। पानी बचाना चाहिए वरना ये वास्तु दोष पैदा कर सकता है। बाथरूम में नीले कलर का इस्तेमाल शुभ माना जाता है। और तो और रात में बाल्टी में पानी भरकर नहीं रखना चाहिए बल्कि खाली बाल्टी को उल्टा रखना चाहिए।