Government Job: क्या आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो दिवाली के बाद नवंबर में आपके पास एक नहीं बल्कि कई मौके हैं। जानें किन-किन पदों के लिए निकली हैं भर्तियां।
यूपी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 7401 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर दिए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है।
अगर आप डिफेंस फोर्स में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए इंडो तिब्बत बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी ITBP में ASI, कांस्टेबल, सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और डिप्टी कमांडेंट के लिए भर्तियां निकली हैं। आप 14 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।
भारत सरकार के स्वामित्व वाली नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती निकली है। किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 11 नवंबर है।
उप्र लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी में प्रशासनिक सुधार, लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और इस विभाग में भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आवेदन 18 नवंबर तक सरकारी वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर दिया जा सकता है।
अगर आप टीचिंग फील्ड से ताल्लुक रखते हैं तो आपके लिए नौकरी का बेहतरीन मौका है। उत्तराखंड में 600 से ज्यादा पदों पर सरकारी लेक्चरर की भर्ती निकली है। इसके लिए 7 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।



_1274400899_100x75.png)
_1395082010_100x75.png)