img

Liver Problem Causes: अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ शराब पीने या तला भोजन खाने से ही लिवर को नुकसान पहुंचता है तो जान लें कि इसके पीछे कई और गलतियां भी हैं जो आपके लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं।

यदि अगर लिवर खराब हो गया तो आपका कोलेस्ट्रॉल और शुगर भी बढ़ जाएगा। क्योंकि लिवर ज़्यादा ट्राइग्लिसराइड-कोलेस्ट्रॉल बनाता है तो इससे भी हाई ब्लड शुगर लेवल होता है।

कौन सी हैं ये गलतियां जो लीवर को नुकसान पहुंचाती हैं

पहली गलती

सुबह पर्याप्त पानी न पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। डिहाइड्रेशन की वजह से लीवर शरीर से डिटॉक्स नहीं कर पाता। इससे मेटाबॉलिज्म पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना 7 से 8 गिलास पानी पिएं। साथ ही, इससे लीवर की कार्यप्रणाली में भी सुधार हो सकता है।

दूसरी गलती

जो लोग सुबह व्यायाम नहीं करते हैं, उन्हें लिवर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यायाम की कमी से लिवर की कार्यप्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और लिवर शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में असमर्थ हो जाता है।

इससे शरीर में अपशिष्ट जमा होने लगता है और लिवर पर बुरा असर पड़ता है। सुबह व्यायाम करने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है और लिवर की कार्यप्रणाली में सुधार होता है।

तीसरी गलती

जो लोग सुबह के समय बहुत ज़्यादा कैफीन का सेवन करते हैं, उनके शरीर से पानी जल्दी निकल जाता है और इससे लीवर पर दबाव पड़ता है। बहुत ज़्यादा कैफीन का सेवन करने से लीवर को नुकसान पहुँच सकता है।

अगर आप बहुत ज़्यादा कैफीन का सेवन करने से बचना चाहते हैं, तो आप ग्रीन टी या कैमोमाइल चाय पी सकते हैं। कैफीन के अलावा, सुबह के समय मादक पेय पदार्थों से भी बचना चाहिए।

चौथी गलती

अगर आप नाश्ते में मीठा जूस, मीठी चाय, लस्सी, मैंगो शेक आदि का सेवन करते हैं तो लिवर के आसपास फैट जमा होने लगता है। इससे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। नाश्ते में आपको फल के साथ ओटमील, साबुत अनाज टोस्ट या वेजिटेबल स्मूदी खानी चाहिए।

--Advertisement--