img

National Sports: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही जबरदस्त रहा है। कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन देवभूमि की पी. सोनिया देवी और पी. रोजी देवी ने कयाकिंग के-2 महिला वर्ग की 500 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

इसके साथ ही, सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) की टीमों ने कयाकिंग के-2 पुरुष वर्ग, कैनोइंग सी-2 महिला वर्ग और सी-2 पुरुष वर्ग की 500 मीटर रेस में भी स्वर्ण पदक हासिल किए।

उत्तराखंड की टीम ने वाटर स्पोर्ट्स में कुल तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। यह तीन दिवसीय कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता टिहरी बांध की झील कोटी कॉलोनी में आयोजित की जा रही है, जिसमें आठ राज्यों की महिला और पुरुष टीमें विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं।

पदक की जानकारी:

कयाकिंग के-2 महिला वर्ग (500 मीटर)
स्वर्ण: पी. सोनिया देवी और पी. रोजी देवी (उत्तराखंड) – 1.56.370 मिनट
रजत: डॉली विश्नोई और मनस्वी स्वेन (मध्य प्रदेश) – 1.58.037 मिनट
कांस्य: ओ. बिदिया देवी और ओ. विनीता चानू (ओडिशा) – 1.59.930 मिनट
कैनोइंग सी-2 महिला वर्ग (500 मीटर)
स्वर्ण: एल. नेहा देवी और कावेरी दीमार (सेना) – 2.04.233 मिनट
रजत: रश्मिता साहू और ए. संतोम्बी देवी (ओडिशा) – 2.06.466 मिनट
कांस्य: मीरा दास और रामकन्या देवी (उत्तराखंड) – 2.08.149 मिनट
कैनोइंग सी-2 पुरुष वर्ग (500 मीटर)
स्वर्ण: पी. ज्ञानेश्वर सिंह और अरुण सिंह (सेना) – 1.47.811 मिनट
रजत: अविनाश शिंघम और निर्भय सिंह लौर (ओडिशा) – 1.50.461 मिनट
कांस्य: सलम राधाकांत सिंह और एल. सिद्धार्थ सिंह (दिल्ली) – 1.50.627 मिनट
कयाकिंग के-2 पुरुष वर्ग (500 मीटर)
स्वर्ण: पी. रोहित बरोई और डी. सिंह (सेना)
रजत: प्रभात कुमार और हर्षवर्धन सिंह (उत्तराखंड)
कांस्य: सागर कुमार और सलम किशन सिंह (ओडिशा)