img

Third World War: जंग कभी भी किसी देश के लिए फायदेमंद नहीं रही है। चाहे प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) हो या द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945) दोनों ने सिर्फ तबाही, मौत और बर्बादी ही लाई। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या तीसरा विश्व युद्ध होगा और अगर ये हुआ, तो इसके परिणाम कितने भयानक होंगे?

विशेषज्ञों और वैश्विक नेताओं का मानना है कि आधुनिक युद्ध सिर्फ हथियारों की लड़ाई नहीं होगी, बल्कि ये पूरी इंसानी वजूद के अस्तित्व पर खतरा बन सकता है।

आज के दौर में तीसरे विश्व युद्ध की सबसे बड़ी चिंता परमाणु हथियारों की है। सिडनी के बिशप मैरी इमैनुअल ने हाल ही में एक बयान में कहा कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ, तो ये इतना भयानक होगा कि जो लोग बचेंगे, वे ये सोचेंगे कि हम मर क्यों नहीं गए!उन्होंने चेतावनी दी कि परमाणु युद्ध की स्थिति में दुनिया की एक-तिहाई आबादी खत्म हो जाएगी और मानवता के अस्तित्व पर संकट आ जाएगा।

अगर आज परमाणु युद्ध हुआ, तो इसकी तबाही हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों से 100 गुना ज्यादा हो सकती है। आईये जानते हैं भारत के पास कितन परमाणु हथियार हैं। भारत के पास अनुमानित 164-172 परमाणु हथियार हैं।

बता दें कि भारत ने हमेशा No First Use की नीति अपनाई है। इसका मतलब है कि भारत पहले परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं करेगा मगर यदि किसी देश ने हमला किया तो जवाबी कार्रवाई करेगा।