
Ramadan 2025: दो मार्च से रमजान का पाक और मुबारक महीना शुरू हो गया है। इस माह को इस्लाम में बहुत अहम माना जाता है। इस पूरे महीने मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखते हैं। बुरे कामों से दूर रहते हैं और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। हालांकि, रोजा रखना इस्लाम में अनिवार्य (फर्ज) माना गया है, फिर भी कई लोग विभिन्न कारणों से 30 दिन के पूरे रोजे नहीं रख पाते। ऐसे में आईये जानते हैं किन देशों के लोग रोजा रखने में अव्वल हैं।
रिसर्च गेट समेत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा किए गए अध्ययनों के मुताबिक, रोजा रखने वाले देशों की फेहरिस्त में भारत और पाकिस्तान टॉप 10 में भी शामिल नहीं हैं। वहीं, दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं जहां मुस्लिम समुदाय पूरी पाबंदी से तीस दिन के रोजे रखते हैं।
शीर्ष 5 देश जहां सबसे ज्यादा मुसलमान रोजा रखते हैं:
सबसे अव्वल कुवैत है। यहां 99% मुसलमान पूरे 30 रोजे रखते हैं। जॉर्डन में 95% मुसलमान रमजान के हर दिन रोजा रखते हैं। मिस्र में 94% मुसलमान पूरे महीने उपवास रखते हैं। फिलिस्तीन और ट्यूनीशिया दोनों देशों में 93% लोग पूरे रमजान रोजा रखते हैं। इंडोनेशिया में 90% मुसलमान 30 दिन तक उपवास रखते हैं।
बता दें कि पाकिस्तान एक मुस्लिम-बहुल देश है और भारत में भी मुस्लिम आबादी करोड़ों में है। फिर भी रोजा रखने के मामले में दोनों देश पीछे हैं। इसका कारण बड़े शहरों में लोग ऑफिस, स्कूल, और अन्य कार्यों के चलते रोजे नहीं रख पाते। कुछ लोग स्वास्थ्य कारणों, बढ़ती गर्मी, या अन्य निजी वजहों से रोजा नहीं रख पाते।